हिंदी अध्यापनशास्त्र आधुनिक शिक्षा की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई एक उपयोगी और प्रेरणादायी कृति है| यह पुस्तक भाषा शिक्षण को केवल ज्ञानार्जन तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति क्षमता, सृजनशीलता और मूल्यबोध विकसित करने का मार्ग प्रशस्त करती है|
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सिद्धांतों-मातृभाषा में शिक्षा, बहुभाषिकता, अनुभवाधारित शिक्षण और कौशल विकास-को केंद्र में रखकर इसमें हिंदी अध्यापन की विविध पद्धतियाँ, व्याकरण, पठन-लेखन कौशल, मूल्यांकन प्रक्रिया और नवाचारपूर्ण उपक्रमों का सविस्तार विवेचन किया गया है|
डिजिटल युग की चुनौतियों और अवसरों को ध्यान में रखते हुए पुस्तक में ई-सामग्री, ऑडियो-वीडियो साधन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग पर भी प्रकाश डाला गया है, जिससे शिक्षण अधिक आकर्षक और सहभागितापूर्ण बन सके|
यह पुस्तक शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों, शिक्षकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सभी व्यक्तियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है, जो उन्हें संवेदनशील, रचनात्मक और नवाचारी शिक्षक बनने की दिशा में मार्गदर्शन करेगी|
साथ ही, यह कृति शिक्षकों को अपने अध्यापन में निरंतर आत्ममंथन और सुधार की प्रेरणा देती है| उदाहरणों, गतिविधियों और चिंतनात्मक प्रश्नों के माध्यम से यह पुस्तक न केवल शिक्षण को जीवंत बनाती है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में ठोस योगदान भी करती है|